सुपौल से विकास कुमार की रिपोर्ट
Supaul News: सदर प्रखंड परिसर स्थित नवनिर्मित श्री पार्वती माता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा एवं भव्य उद्घाटन समारोह का मंगलवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ. महोत्सव के पहले दिन 301 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. वैदिक मंत्रोच्चार, मंगल ध्वनि और जयघोष के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में बदल दिया.
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निकली भव्य कलश यात्रा
कलश यात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर से हुई. सिर पर कलश लिए 301 कन्याओं की लंबी कतार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही. यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए गांधी मैदान स्थित पोखर पहुंची, जहां वैदिक विधि-विधान के साथ कलशों में पवित्र जल भरा गया.
इसके बाद श्रद्धालु गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयकारों के साथ पुनः मंदिर परिसर लौटे. पूरे मार्ग में “जय माता दी” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा.
जगह-जगह हुआ कलश यात्रा का स्वागत
कलश यात्रा के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कन्याओं का स्वागत किया. बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु, युवा और ग्रामीण इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए. यात्रा के दौरान सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई थी.
Supaul News: दो दिनों तक चलेंगे धार्मिक अनुष्ठान
मंदिर निर्माण एवं आयोजन समिति के सदस्य मोती चौधरी और पप्पू कुमार ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. मंगलवार को मूर्ति भ्रमण, कलश यात्रा और भव्य जागरण का आयोजन किया गया.
वहीं 24 जून को माता पार्वती की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा, मंदिर का औपचारिक उद्घाटन और महाप्रसाद वितरण किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: लखीसराय में ‘सॉल्वर गैंग’ का भंडाफोड़, मेडिकल कॉलेजों के छात्र दूसरे की जगह दे रहे थे परीक्षा
काशी के विद्वान पंडित करा रहे हैं वैदिक अनुष्ठान
आयोजन समिति के अनुसार प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़े सभी वैदिक अनुष्ठान काशी से आए विद्वान पंडितों द्वारा संपन्न कराए जा रहे हैं. इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं.
कलश यात्रा में केदार चौधरी, छबीनाथ चौधरी, शंकर राम, बलेन्द्र साह, संतोष कुमार, मंटू चौधरी, प्रमोद साह, अमन कुमार, सुभाष कुमार, श्रीराम, उत्सव कुमार, बबलू चौधरी, सुजीत बिस्वास, चंचल सिंह, हीरा चौधरी, नारायण चौधरी और खोखा भगत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: NEET Re-exam में असली उम्मीदवारों की जगह बैठे सॉल्वर, लखीसराय से 9 गिरफ्तार, यहां के मेडिकल छात्र पकड़े गए
