अतिक्रमण से किशनपुर बाजार में रोज लग रहा जाम

Supaul news: स्थानीय लोगों के अनुसार, गोल चौक से दक्षिण सतदेव चौधरी के मकान तक कई दुकानदारों ने सड़क और नाला क्षेत्र तक अतिक्रमण कर लिया है. सड़क किनारे दुकान लगाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है.

सुपौल से जीवछ प्रसाद की रिपोर्ट:

Supaul news: किशनपुर बाजार के एनएच-327ए स्थित गोल चौक के आसपास बढ़ते अतिक्रमण से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. मुख्य सड़क पर दुकानदारों द्वारा सामान फैलाकर दुकान लगाने और सीटी रिक्शा के जमावड़े के कारण रोज जाम की स्थिति बन रही है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, गोल चौक से दक्षिण सतदेव चौधरी के मकान तक कई दुकानदारों ने सड़क और नाला क्षेत्र तक अतिक्रमण कर लिया है. सड़क किनारे दुकान लगाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है.

लोगों का कहना है कि यदि निष्पक्ष तरीके से जमीन की नापी कराई जाए तो कई दुकानों का हिस्सा सरकारी जमीन पर पाया जाएगा. बाजार में सड़क किनारे रोड़ी-बालू रखने और साइकिलों की लंबी कतार लगने से भी समस्या और बढ़ गई है.

गोल चौक के पूर्व दिशा में भी कई दुकानदार मुख्य सड़क तक सामान फैलाकर बिक्री कर रहे हैं. वहीं सड़क किनारे मछली और मांस की दुकानें लगने से रोजाना जाम लग रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार बड़े अधिकारियों और नेताओं की गाड़ियां भी जाम में फंस जाती हैं.

ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले तत्कालीन अंचल अधिकारी सुशीला कुमारी ने थाना पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटवाया था, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से सड़क और नाला क्षेत्र पर कब्जा कर लिया गया.

इस मामले में अंचल अधिकारी सुशीला कुमारी ने बताया कि दुकानदारों को नाला के भीतर रहकर दुकान लगाने का निर्देश दिया गया है. हालांकि स्थानीय लोग बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए स्थायी समाधान और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

ALSO READ: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, सुविधाओं का भी अभाव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >