सुपौल में मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM-SP ने किया फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई निगरानी

Supaul News: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सुपौल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. डीएम और एसपी ने खुद सड़कों पर उतरकर फ्लैग मार्च किया और लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की.

सुपौल में से रोशन कुमार की रिपोर्ट

Supaul News: मुहर्रम पर्व को लेकर सुपौल जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. बुधवार की शाम जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस के नेतृत्व में छातापुर बाजार से लेकर राघोपुर-सिमराही तक फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का जायजा लिया तथा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

डीएम और एसपी ने खुद संभाली कमान

मुहर्रम के दौरान जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम सावन कुमार और एसपी शरथ आर एस ने खुद मोर्चा संभाला. फ्लैग मार्च के दौरान दोनों अधिकारियों ने विभिन्न चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया. उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पूरी सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी निभाने का निर्देश दिया.

संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई चौकसी

फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है और लगातार निगरानी रखी जा रही है. प्रशासन का कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है.

लोगों से की शांति और भाईचारे की अपील

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से मुहर्रम पर्व को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की. अधिकारियों ने कहा कि जिले की सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द उसकी सबसे बड़ी पहचान है. इसे बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

यह भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर पर नरकटियागंज में फूटा गुस्सा, कैंडल और तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवा

Supaul News: अफवाहों से सतर्क रहने की सलाह

प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें. अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

फ्लैग मार्च में प्रशासनिक और पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल रहे. प्रशासन की इस पहल को जिले में शांति और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर पर नरकटियागंज में फूटा गुस्सा, कैंडल और तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >