वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट:
Supaul news: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर भीमनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने की.
बैठक में बकरीद कमिटी के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मुखिया और कई बुद्धिजीवी शामिल हुए. इस दौरान पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और नमाज स्थलों को लेकर चर्चा की गई.
थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.
उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि नमाज के बाद खुले और सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी नहीं की जाए. साथ ही प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूरी तरह अवैध है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि भीमनगर थाना क्षेत्र में पांच स्थानों पर बकरीद की नमाज अदा की जाएगी. सभी जगहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. इसके अलावा पूरे क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्ती भी होगी.
बैठक में भीमनगर मुखिया बबलू यादव, रफीक आलम, अब्दुल बारी, सत्यदेव सिंह, पंचायत समिति सदस्य परवेज अहमद, फिरोज खान, रिपुंजय झा, मो. कलाम शमशेर सहित कई लोग मौजूद थे.
ALSO READ: हरा गमछा बयान पर बोले नीरज बबलू, “सीएम ने सोच-समझकर कही होगी बात”
