Supaul Hospital OPD Schedule: अगर आप गुरुवार को Sadar Hospital Supaul में इलाज या जांच के लिए जाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ओपीडी शेड्यूल जरूर देख लें. अस्पताल प्रशासन ने गुरुवार के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी और ओपीडी टाइमिंग जारी कर दी है. महज दो रुपये के पंजीयन शुल्क पर मरीज विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकते हैं.
अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुटने लगती है. ऐसे में सही समय और सही विभाग की जानकारी होने पर मरीजों को लंबी लाइन और परेशानी से राहत मिल सकती है. गुरुवार को जनरल ओपीडी से लेकर महिला रोग, बाल रोग, सर्जिकल और डेंटल विभाग तक अलग-अलग डॉक्टरों की ड्यूटी तय की गई है.
सुबह 9 बजे से शुरू होगी ओपीडी सेवा
सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी. इसके बाद शाम 4 बजे से 6 बजे तक भी मरीज डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे. जनरल ओपीडी में डॉ सरोज कुमार और डॉ शशि रंजन मरीजों को देखेंगे. वहीं बाल रोग विभाग में डॉ विद्यासागर बच्चों का इलाज करेंगे.
डेंटल ओपीडी की जिम्मेदारी डॉ पूजा भारती को दी गई है. सर्जिकल ओपीडी में डॉ एएसपी सिन्हा और अर्थो ओपीडी में डॉ बीएन भारती मरीजों का इलाज करेंगे. अल्ट्रासाउंड जांच के लिए डॉ रंजीत कुमार की ड्यूटी लगाई गई है. महिला मरीजों के लिए महिला ओपीडी में डॉ नूतन वर्मा उपलब्ध रहेंगी.
इमरजेंसी सेवा में 24 घंटे डॉक्टर तैनात
अस्पताल प्रशासन के अनुसार इमरजेंसी सेवा में भी अलग-अलग शिफ्ट में डॉक्टरों की ड्यूटी तय की गई है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ आलोक कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ पवन कुमार और रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ एसबी चौधरी इमरजेंसी मरीजों को देखेंगे.
लेबर रूम और सी-सेक्शन के लिए डॉ नूतन वर्मा ऑन कॉल रहेंगी. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे भीड़ से बचने के लिए समय पर पहुंचें और जरूरी दस्तावेज साथ रखें.
