सुपौल जिला का कुख्यात अपराधी मो समसुल गिरफ्तार

उक्त अपराधी अररिया जिला के बंधन बैंक कर्मी से 12 लाख रुपये की लूट की घटना में शामिल था

सुपौल. एसटीएफ की विशेष टीम एवं सुपौल जिला पुलिस ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से छापेमारी कर जिला का कुख्यात वांछित अपराधी मो समसुल को जदिया थाना क्षेत्र के फुलकाहा वार्ड नंबर से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधी को अग्रिम कार्रवाई के लिए अररिया जिला के फारबिसगंज थाना को सुपुर्द किया गया. उक्त अपराधी अररिया जिला के बंधन बैंक कर्मी से 12 लाख रुपये की लूट की घटना में शामिल था. उक्त अपराधी के विरुद्ध फारबिसगंज (अररिया) थाना कांड संख्या 139/24 सहित अररिया एवं पूर्णियां जिला के थाना में लूट एवं आर्म्स एक्ट के कई कांड दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >