वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्टीयरिंग कमेटी की बैठक

इस परियोजना का उद्देश्य राज्य में कृषि क्षेत्र को डिजिटल रूप से मजबूत बनाना एवं किसानों को सटीक और पारदर्शी लाभ प्रदान करना है

सुपौल. समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म में शुक्रवार को मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में एग्रीस्टैक योजना (डिजिटल फसल सर्वेक्षण एवं किसान पंजीकरण) की प्रगति की समीक्षा के लिए गठित स्टीयरिंग कमेटी की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्पन्न हुई. इस महत्वपूर्ण बैठक में जिलाधिकारी कौशल कुमार, अपर समाहर्त्ता राशिद कलीम अंसारी एवं जिला कृषि पदाधिकारी पप्पू कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की. बैठक के दौरान डिजिटल फसल सर्वेक्षण एवं किसान पंजीकरण से संबंधित कार्यों की अद्यतन प्रगति, चुनौतियां और समाधान की दिशा में उठाए गए कदमों पर विस्तृत चर्चा की गई. इस परियोजना का उद्देश्य राज्य में कृषि क्षेत्र को डिजिटल रूप से मजबूत बनाना एवं किसानों को सटीक और पारदर्शी लाभ प्रदान करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >