अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एसएसबी ने निकाली साइकिल रैली

इस अवसर पर एसएसबी की महिला कार्मिकों ने साइकिल रैली में बढ़-चढ़कर भाग लिया

सुपौल. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), वीरपुर के अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में एक भव्य साइकिल रैली का सफल आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, फिटनेस और नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. इस अवसर पर एसएसबी की महिला कार्मिकों ने साइकिल रैली में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ अपनी सहभागिता दर्ज करायी. कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा महिलाओं के विकास को ध्यान में रखते हुए खेल, फिटनेस तथा नारी सशक्तिकरण के महत्व पर विशेष जानकारी दी गई. अधिकारियों ने महिला कार्मिकों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने आत्मविश्वास को बढ़ाएं और समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाएं. साथ ही उनका मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया. इस कार्यक्रम के माध्यम से 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, वीरपुर ने यह संदेश दिया कि बल न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति समर्पित है, बल्कि अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन के लिए भी सदैव प्रतिबद्ध है. बल द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में नारी सशक्तिकरण और महिला उत्थान के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >