एसएसबी जवानों ने 75 किलो गांजा किया जब्त

जांच के दौरान फेंके गए बोर से 75 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ एवं कागजी कार्यवाही के बाद जब्ती को थाना रतनपुरा को सुपुर्द कर दिया गया

तस्कर कोसी नदी के रास्ते भाग निकला नेपाल वीरपुर. नाका ड्यूटी के दौरान एसएसबी 45वीं बटालियन ने पिपराही चौकी के समीप 75 किलो गांजा बरामद किया. जानकारी देते हुए एसएसबी 45 वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी पिपराही के जिम्मेवारी क्षेत्र में मिली सूचना के आधार के पर बॉर्डर पिलर नंबर 217 स्पर संख्या 1345 और 1410 के समीप नाका ड्यूटी लगाया गया जहां 03 व्यक्ति अपने सिर पर कुछ सामान के साथ कोशी नदी के रास्ते नेपाल प्रभाग से भारत की तरफ आते दिखे. तत्पश्चात नाका दल उन व्यक्तियों के और समीप आने का इंतज़ार करता रहा. लेकिन उन तीनों व्यक्तियों में से एक ने नाका दल में तैनात जवान को देख सामान फेंक कर नदी में छलांग लगाकर नेपाल की तरफ़ भाग निकला. जांच के दौरान फेंके गए बोर से 75 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ एवं कागजी कार्यवाही के बाद जब्ती को थाना रतनपुरा को सुपुर्द कर दिया गया. यह ऑपरेशन सहायक उप निरीक्षक कपूर चंद एवं 04 अन्य जवानों द्वारा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >