एसएसबी जवानों ने नाबालिग को मानव तस्कर से कराया मुक्त

नाबालिक के बयान के मुताबिक वह नेपाल नहीं जाना चाहती थी एवं शादी से नाखुश थी.

वीरपुर एसएसबी 45 वीं बटालियन भीमनगर बीओपी के जवानों ने सोमवार की शाम चेकपोस्ट ड्यूटी के दौरान एक 14 वर्षीय नाबालिक लड़की को मानव तस्कर से मुक्त कराया. कागजी कार्रवाई के बाद नाबालिक को सुपौल चाइल्ड हेल्पलाइन और मानव तस्कर को भीमनगर पुलिस को सौंप दिया गया. जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि भीमनगर बीओपी के क्षेत्र में सीमा पर चेक पोस्ट ड्यूटी के दौरान तैनात एसएसबी जवानों ने भारतीय प्रभाग से नेपाल जा रहे शादीशुदा जोड़ी को संदेह के आधार पर रोका और आवश्यक पूछताछ की. पूछताछ के दौरान पाया गया कि नेपाल सप्तरी जिला के हनुमाननगर वार्ड नंबर 04 निवासी 23 वर्षीय प्रदीप कुमार मंडल भारतीय क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिक के साथ शादी करके भारत से नेपाल जा रहे थे. नाबालिक के बयान के मुताबिक वह नेपाल नहीं जाना चाहती थी एवं शादी से नाखुश थी. जिसके बाद मानव तस्कर रोधी इकाई की उपस्थिति में आवश्यक कार्यवाही की गई एवं नाबालिक को चाइल्ड हेल्पलाइन सुपौल तथा पकड़े गए व्यक्ति को भीमनगर थाना को सुपुर्द कर दिया गया. इस दौरान एसएसबी के एएसआई ज्ञानचंद एवं अन्य जवान तथा मानव तस्कर रोधी इकाई से उप निरीक्षक भावना व अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >