शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को ले खेल आवश्यक - प्राचार्य

मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 ई को इलाहाबाद में हुआ था

त्रिवेणीगंज. मुख्यालय स्थित शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाई अनूपलाल यादव महाविद्यालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हेमंत कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम पदाधिकारी विद्यानंद यादव द्वारा जागरूकता के लिए संगोष्ठी एवं खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्राचार्य ने बताया कि हमारे देश के हॉकी के जाने-माने दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है. मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 ई को इलाहाबाद में हुआ था. स्वास्थ्य निर्माण में खेल का अहम महत्व है. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य तथा सामाजिक विकास के लिए खेल आवश्यक है. छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को स्वस्थ रखने में खेल का अहम भूमिका है. वर्तमान राष्ट्रीय खेल दिवस का थीम “एक घंटा खेल मैदान में ” रखा गया है. कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि राष्ट्र के विकास हेतु सभी व्यक्ति को स्वस्थ रहना आवश्यक है. खेल से मानसिक तनाव और चिंता कम होता है, आत्म सम्मान बढ़ता है. मानसिक एकाग्रता आता है. स्वयंसेवकों को परिवार समाज में लोगों को खेल के प्रति अभिरुचि जागना चाहिए व खेल से होने वाले लाभ से अवगत कराना चाहिए. इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में दौड़ लगाया गया. फुटबॉल तथा क्रिकेट खेल गया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो अरुण कुमार, प्रो तरुण कुमार सिंह, प्रो विनोद कुमार विमल, प्रो राजकुमार, गगन कुमार, दिग्दर्शन, जय नारायण भगत, चुनचुन कुमारी, सरिता कुमारी, आस्था कुमारी, प्रियांशु कुमारी, दिव्या कुमारी, ज्ञानमणी कुमारी, शिव कुमार, मुस्कान प्रवीण आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >