विशेष ग्राम सभा का आयोजन, वार्ड में सोलर लाइट लगाने पर बनी सहमति

संतपुर प्रखंड के बनेलीपट्टी पंचायत के पंचायत भवन में मुखिया सुशीला देवी की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया

वीरपुर. बसंतपुर प्रखंड के बनेलीपट्टी पंचायत के पंचायत भवन में मुखिया सुशीला देवी की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया. ग्राम सभा में पंचायत सचिव शिवचंद्र राम, पूर्व मुखिया जगदीश कड़ोगिया, पंचायत के विभिन्न वार्डों के वार्ड सदस्य के अलावे स्थानीय लोग मौजूद रहे. योगाभ्यास के बाद विशेष ग्राम सभा को संबोधित करते हुए मुखिया सुशीला देवी ने कहा कि पंचायत में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था के लिए सोलर स्ट्रीट लाइट लगाना आवश्यक है. इसके लिए सर्व सम्मति से वार्ड नंबर 01, 02, 03 और वार्ड नंबर चार में स्थल का भी चयन किया गया है. ग्राम सभा में उपस्थित लोगों ने सर्व सम्मति से लाइट लगाने की बात का समर्थन किया. बैठक में मुखिया ने आश्वासन दिया कि एक माह के भीतर चिह्नित जगहों पर लाइट लगा दिए जायेंगे. इस मौके पर केशव कुमार मेहता, धीरेन्द्र शर्मा, जगदीश राम, बीके पासवान, संतोष कुमार यादव, अशोक कुमार मंडल, विजय मेहता आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >