सात बोतल शराब व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 06 निवासी 30 वर्षीय परवेश साह के रूप में की गयी है

वीरपुर. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वीरपुर-बसमतिया रोड में 07 बोतल शराब व बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि बुधवार की रात थाना की टीम गश्ती कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वीरपुर हहिया धार से हटिया चौक होते हुए शराब की तस्करी होने वाली है. सूचना पर पुलिस वीरपुर-बसमतिया रोड पर तैनात हुई तो देखा कि एक व्यक्ति बाइक पर गमछा में कुछ सामान लिए जा रहा है. पुलिस द्वारा उस व्यक्ति की रोककर तलाशी तो गमछा में 07 बोतल नेपाली ब्रिक्स शराब बरामद हुई. बाइक सहित व्यक्ति को थाना लाया गया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 06 निवासी 30 वर्षीय परवेश साह के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष बताया कि शराब बेचने के आरोप में पकड़ाया व्यक्ति परवेश साह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत भेजा दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >