डेढ़ किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

डेढ़ किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

निर्मली. थाना क्षेत्र के हरियाही वार्ड नंबर 08 स्थित बगेवा मोड़ के पास से 1.533 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी गगनदेव उर्फ जगनदेव यादव के रूप में हुई है. इंस्पेक्टर अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हरियाही वार्ड नंबर 08 स्थित बगेवा मोड़ के पास कार्रवाई की गई. तस्कर के पास से उपयोगी बाइक को भी जब्त की गयी. कागजी प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >