डेढ़ किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गिरफ्तार आरोपित की पहचान बनैनिया पंचायत निवासी मो. जमरूद्दीन के रूप में हुई है

सरायगढ़. भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डेढ़ किलो गांजा के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान बनैनिया पंचायत निवासी मो. जमरूद्दीन के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि आरोपित सरायगढ़ पंचायत के झाझा गांव (वार्ड संख्या 7) में फूस का घर बनाकर रह रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर में छापेमारी की, जहां नीले ड्रम से करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद किया गया. छापेमारी के बाद पुलिस ने मो जमरूद्दीन को मौके से गिरफ्तार कर थाना लाया. बरामद गांजा के आधार पर उसके खिलाफ भपटियाही थाना कांड संख्या 110/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >