पांच किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
कुनौली थाना क्षेत्र के बथनाहा वार्ड 17 में गुरुवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर पांच किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया.
By RAJEEV KUMAR JHA |
July 25, 2025 6:32 PM
निर्मली. कुनौली थाना क्षेत्र के बथनाहा वार्ड 17 में गुरुवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर पांच किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. कुनौली थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बथनाहा वार्ड 17 निवासी नीतीश कुमार मेहता अपने घर में गांजा की खेप को छिपाकर रखा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर नीतीश के घर की तलाशी ली तो पांच किलो गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने तस्कर हरिपुर वार्ड 16 निवासी रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब एक लाख बताई जा रही है. .
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
December 12, 2025 6:47 PM
December 12, 2025 6:44 PM
December 12, 2025 6:43 PM
December 12, 2025 6:21 PM
December 12, 2025 6:18 PM
December 12, 2025 6:16 PM
December 12, 2025 6:14 PM
December 12, 2025 6:12 PM
December 12, 2025 6:10 PM
December 12, 2025 6:00 PM
