234 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

इस अभियान में सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) भारत भूषण एवं अन्य जवानों ने सराहनीय भूमिका निभाई

सरायगढ़. 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल वीरपुर के अंतर्गत सीमा चौकी नरपतपट्टी ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सतर्कता और त्वरित कार्रवाई करते हुए 234 लीटर नेपाली शराब जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में 45वीं वाहिनी एसएसबी वीरपुर के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि सीमा चौकी नरपतपट्टी क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी की संभावना है. सूचना के आधार पर एक विशेष नाका पार्टी का गठन कर स्पर संख्या 2475 के समीप चिह्नित स्थान पर गुप्त निगरानी शुरू की गई. निगरानी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति नेपाल से भारत की ओर कोसी नदी के रास्ते साइकिल पर बोरी लादकर आते दिखाई दिया. सुरक्षा बल द्वारा उसे रोककर पूछताछ की गई. पूछताछ में उसने अपना नाम सुनील कुमार मेहता, निवासी ग्राम सदानंदपुर, जिला सुपौल बताया. तलाशी के दौरान बोरी से कुल 234 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई. पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि उक्त शराब उसे कल्याणपुर निवासी संजय नामक व्यक्ति द्वारा सदानंदपुर निवासी उमेश मेहता तक पहुंचाने के लिए दी गई थी. इस अभियान में सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) भारत भूषण एवं अन्य जवानों ने सराहनीय भूमिका निभाई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >