शिव गुरु परिचर्चा का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में शामिल हुए शिव शिष्य

गुरु बहन रानी जी, खुशबू गुरु बहन द्वारा भी गुरु भजन गाया गया

कटैया-निर्मली. पिपरा प्रखंड क्षेत्र के निर्मली बाजार में रविवार को एक दिवसीय शिवगुरु परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस परिचर्चा कार्यक्रम में पिपरा प्रखंड समेत आसपास के इलाकों से शिव परिवार के लोग काफी संख्या में भाग लिया. गुरु भाई रामचंद्र मंडल उर्फ मुन्ना भाई के द्वारा परिचर्चा के माध्यम से बताया गया कि आईये जगत गुरु भगवान शिव को अपना गुरु बनाईये. कहा कि हरिद्रानंद साहब द्वारा प्रदत्त तीन सूत्र का पालन करना पड़ेगा. साहब के बातों को बड़े विस्तार से गुरु भाई रामचंद्र मंडल उर्फ मुन्ना गुरु भाई, विजय गुरु भाई, शंभू गुरु भाई आदि के द्वारा बताया गया. संगीत के धुन पर एक से बढ़कर एक गुरुभजन गाया गया. गुरु बहन रानी जी, खुशबू गुरु बहन द्वारा भी गुरु भजन गाया गया. पंडाल में उपस्थित शिव परिवार के लोगों ने तालियां बजाकर परिचर्चा में आनंद भर दिया. साहब हरिद्रानंद जी एवं दीदी नीलम आनंद के बारे में परिचर्चा के माध्यम से बतलाया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरु भाई सुरेश मेहता जी, बासुकी मंडल, प्रभु नारायण शाह, गुरु भाई चंदन, सुखदेव जी, राम शंकर जी, गुरु भाई जोगिंदर मेहता जी का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >