भक्ति व श्रद्धा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा संपन्न

भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

– निम्बार्क वैष्णवाचार्य राहुल मिश्रा महाराज ने गोवर्धन लीला का किया भावपूर्ण वर्णन – भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ वीरपुर. बसंतपुर प्रखंड के बनैलीपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 02 स्थित राजाजी स्थान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ. कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक रही. कार्यक्रम की शुरुआत आरती के साथ की गई. इसके बाद कथा वाचक निम्बार्क वैष्णवाचार्य राहुल मिश्रा महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति के महत्व से अवगत कराया. महाराज ने कहा कि वृंदावन में गोवर्धननाथ साक्षात नारायण के रूप में विराजमान हैं, जो लगभग सात कोस यानी करीब 21 किलोमीटर क्षेत्र में फैले हुए हैं. वहीं यमुना जी को प्रत्यक्ष देवी के रूप में पूजा जाता है. उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण के कहने पर व्रजवासियों ने इंद्र की पूजा छोड़कर गोवर्धन पर्वत की पूजा शुरू की थी, जिससे देवराज इंद्र क्रोधित हो गए और उन्होंने घोर वर्षा कर दी. उन्होंने आगे बताया कि लगातार सात दिन और सात रात तक मूसलाधार बारिश होती रही, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर व्रजवासियों को उसके नीचे आश्रय दिया. सात वर्षीय कन्हैया की इस अद्भुत लीला से इंद्र का अहंकार टूट गया. बाद में वह सुरभि गाय को साथ लेकर भगवान कृष्ण से मिलने पहुंचे. कथा के दौरान महाराज ने विभिन्न भक्ति प्रसंगों के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया कि गृहस्थ जीवन के कार्य करते हुए भी भगवान की भक्ति करना संभव है. यही जीवन का सच्चा मार्ग है. कार्यक्रम के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय पंचायत के साथ-साथ आसपास की कई पंचायतों से आए श्रद्धालुओं ने पंक्ति में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य किरण कुशवाहा, अध्यक्ष लक्ष्मी मरवैता, सचिव रामनाथ कामैत, कोषाध्यक्ष रमेश मेहता, सदस्य नंद किशोर मेहता, नागेश्वर कामत, छेदी कामत, अशेश्वर यादव, रामरूप यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >