नगर पंचायत कार्यालय में होने वाले सैरात की बंदोबस्ती प्रक्रिया निरस्त

नगर पंचायत कार्यालय में होने वाले सैरातों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है.

वीरपुर. नगर पंचायत कार्यालय में होने वाले सैरातों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है. नगर प्रशासन क़े द्वारा अगली तारीख का निर्धारण की जाएगी. जानकारी अनुसार मंगलवार को ही नगर क्षेत्र अंतर्गत गोल चौक गुदरी, हटिया, नगर क्षेत्र क़े विभिन्न सैरातों की बोली लगने वाली थी. इस बाबत सभी प्रकार की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई थी. संवेदकों क़े द्वारा अग्रधन की राशि भी कार्यालय में जमा करा दी गई थी, लेकिन अचानक जीएसटी को लेकर मौके पर मौजूद संवेदकों विरोध किया. जीएसटी हटाने की बात पर अड़े रहे. इस बाबत संवेदकों ने एक आवेदन भी दिया था. बुधवार को नगर पंचायत क़े ईओ मयंक कुमार ने बताया कि उक्त चारों सैरातों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है. हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि मार्च महीने में ही इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जायेगा. जल्द ही अगली तारीख कि घोषणा कर इसकी सूचना कार्यालय में चिपकाया जाएगा. ताकि सभी को इसकी सूचना दी जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >