जब्त 442.8 लीटर शराब को किया नष्ट

मजिस्ट्रेट सीओ बसंतपुर की गैर मौजूदगी में बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्र मौजूद रहे

वीरपुर. भीमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न 11 मामलों में जब्त किए गए कुल 442.8 लीटर शराब को गुरुवार को थाना परिसर में नष्ट किया गया. मजिस्ट्रेट सीओ बसंतपुर की गैर मौजूदगी में बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्र मौजूद रहे. वहीं उत्पाद विभाग उत्पाद अवर निरीक्षक भीमनगर चेक पोस्ट के प्रभारी की मौजूदगी में सभी शराब 442.8 लीटर शराब को नष्ट किया गया. जानकारी देते हुए भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि समय समय पर विभागीय निर्देश के आलोक में कांड में जब्त शराब को नष्ट किया जाता है. इसी क्रम में आज पूर्व के 11 मामलों में जब्त 442.8 लीटर नेपाली देसी शराब को नष्ट पदाधिकारियों की मौजूदगी में की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >