विद्यापुरी मुहल्ले में लगी आग, एक परिवार का घर जला

दमकल कर्मियों ने ससमय पहुंच आग पर पाया काबू

– दमकल कर्मियों ने ससमय पहुंच आग पर पाया काबू सुपौल. जिला मुख्यालय स्थित रिंग बांध रोड के किनारे विद्यापुरी मुहल्ले में शनिवार को भीषण अगलगी की घटना में एक परिवार का आशियाना खाक हो गया. जब तक गृह स्वामी कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. देखते ही देखते आग फूस के घर को अपने आगोश में लिया. लोगों ने अगलगी की सूचना अग्निशमन विभाग को दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया. मौके पर जुटी भारी भीड़ की वजह से दमकल कर्मियों को परेशानी होने पर पहुंची डायल 112 पुलिस वाहन ने लोगों के भीड़ को वहां से हटाया. इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक घर सहित घर में रखा सारा सामान जल कर खाक हो गया. अगलगी के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. इस घटना में पीड़ित शिक्षक आशीष कुमार उर्फ अशोक मंडल को भारी क्षति हुई है. क्षति का आकलन किया जा रहा है. मौके पर पहुंचे मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >