15 फीट खाई में गिरी वाहन, चालक जख्मी

पूर्वी कोशी तटबंध थरिया गांव के निकट शुक्रवार की संध्या के समय स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बांध के नीचे गड्डे में जा गिरी. जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया

किसनपुर पूर्वी कोशी तटबंध थरिया गांव के निकट शुक्रवार की संध्या के समय स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बांध के नीचे गड्डे में जा गिरी. जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक की पहचान शिवपुरी पंचायत निवासी चंदेश्वरी यादव के 20 वर्षीय पुत्र ललित कुमार उर्फ ललटू के रुप में हुई है. युवक अपने घर से स्कॉर्पियो लेकर थरिया की ओर जा रहे थे. इसी दौरान नौआबाखर जाने वाली सड़क से कुछ आगे गाड़ी करीब 15 फीट नीचे खाई में जा गिरी. जिससे स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसा इतना भयावह था कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. किसी तरह चालक को बाहर निकाला और स्थानीय लोगों की मदद से घायल ललित कुमार को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र किशनपुर भेजा गया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु अन्यत्र भेज दिया. इस बाबत किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसका उपचार जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >