SUPAUL : सुपौल के अभय ने भारतीय वन सेवा परीक्षा में हासिल की 19वीं रैंक

नगर परिषद वार्ड संख्या 19 निवासी रामकृष्ण राय एवं डॉ. अर्चना कुमारी के सुपुत्र अभय राघव ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परीक्षा में 19वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है.

सुपौल से राजीव झा की रिपोर्ट :

नगर परिषद वार्ड संख्या 19 निवासी रामकृष्ण राय एवं डॉ. अर्चना कुमारी के सुपुत्र अभय राघव ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परीक्षा में 19वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है. उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे सुपौल जिले में खुशी और गर्व का माहौल है. अभय राघव पेशे से इंजीनियर हैं. उन्होंने आईआईटी बीएचयू से बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतिष्ठित एनवीडिया कंपनी में कार्य करते हुए यह सफलता हासिल की. नौकरी के साथ कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर उन्होंने यह मुकाम प्राप्त किया. अभय के पिता रामकृष्ण राय बैंक में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता डॉ. अर्चना कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय बलवा, सुपौल में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं. परिवार के लोगों ने बताया कि अभय बचपन से ही शांत स्वभाव, मेहनती एवं लगनशील छात्र रहे हैं. उनकी सफलता से परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर है.

स्थानीय लोगों एवं शिक्षकों ने अभय की इस उपलब्धि को जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >