व्यापार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव व चुनाव प्रभारी का पुतला दहन कर जताया विरोध

बाहरी आपराधिक प्रवृति के लोग भी व्यापार संघ में प्रवेश कर गये और हंगामा करने लगे.

सुपौल व्यापार संघ के चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए सोमवार को स्टेशन चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने गैर-संवैधानिक रूप से चुने गए अध्यक्ष अमर कुमार चौधरी उर्फ भगवान चौधरी, सचिव युगल किशोर अग्रवाल और चुनाव प्रभारी गोविंद अग्रवाल का पुतला दहन किया. अध्यक्ष पद की उम्मीदवार संतोष प्रधान और ओमप्रकाश गुप्ता तथा सचिव पद के उम्मीदवार गौरव गुप्ता के नेतृत्व में व्यापार संघ के अनेकों सदस्यों ने इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया. संतोष प्रधान ने बताया कि रविवार को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रभारी से नामांकन मांगा गया था. जिसमें अमर कुमार चौधरी, भगवान चौधरी, संतोष प्रधान और ओमप्रकाश गुप्ता के नाम शामिल थे. कहा कि बहुमत उनके पक्ष में नहीं थी, चुनाव प्रभारी ने गैर संवैधानिक ढंग से अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित कर दिया. कहा कि बाहरी आपराधिक प्रवृति के लोग भी व्यापार संघ में प्रवेश कर गये और हंगामा करने लगे. चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष रूप से पुनः चुनाव कराने की मांग की. पुतला दहन कार्यक्रम में राम अवतार प्रसाद गुप्ता, अशोक शर्मा, मुकेश शाह, दिनेश सिंह, दिनेश गुप्ता, संजय साह, शत्रुघ्न चौधरी, अजय कुमार चौधरी, टुनटुन भगत, दिलीप प्रसाद गुप्ता, गौरीशंकर मंडल, नलिन जायसवाल, आशीष प्रधान, मुकेश पौद्दार, रघुनाथ कामत, संजय प्रधान, शंभू साह, राजेश कुमार, आलोक सिंह, सागर गुप्ता, सतीश सिंह सहित अन्य व्यवसायी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >