बसंतपुर में गैस एजेंसी संचालकों के साथ एसडीओ-एसडीपीओ ने की बैठक, पारदर्शी आपूर्ति का निर्देश

गैस की कालाबाजारी या अवैध भंडारण नहीं होने देने की सख्त हिदायत दी गई

वीरपुर. घरेलू एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर रोक लगाने व उपभोक्ताओं के बीच गैस सिलिंडरों की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को बसंतपुर स्थित गैस एजेंसी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी वीरपुर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरपुर द्वारा बैठक आयोजित की गई. बैठक में गैस एजेंसी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी पारदर्शिता के साथ केवल पात्र उपभोक्ताओं को ही सुनिश्चित की जाए. साथ ही किसी भी परिस्थिति में गैस की कालाबाजारी या अवैध भंडारण नहीं होने देने की सख्त हिदायत दी गई. घरेलू एलपीजी गैस की जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में गहन जांच की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. जांच के दौरान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरों को भी सख्त निर्देश दिया गया कि वे नियमानुसार केवल पात्र उपभोक्ताओं को ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं और वितरण प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनाए रखें. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं जमाखोरी के विरुद्ध आगे भी लगातार जांच अभियान चलाया जाएगा. यदि कोई व्यक्ति या एजेंसी इसमें संलिप्त पाई जाती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >