एसडीएम ने पंचायत सरकार भवन का किया निरीक्षण

विशेष सर्वेक्षण को लेकर एसडीएम ने जानकारी प्राप्त की

बलुआ बाजार. वीरपुर अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार शुक्रवार को विशनपुर शिवराम पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में बीपीआरओ प्रवीण कुमार, पंचायत सचिव लक्ष्मी कुमार, पंचायती राज जेई साहब अहमद खान, पीआरएस अजय कुमार मेहता सहित पंचायत के जनप्रतिनिधि मौजूद थे. एसडीएम ने पंचायत सरकार भवन के विधि व्यवस्था सहित वार्ड नंबर 05 का जायजा लिया. एसडीएम ने पंचायत सरकार भवन की स्वच्छता व भवन के सौंदर्यीकरण को लेकर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि तारानंद सरदार को निर्देशित किया. विशेष सर्वेक्षण को लेकर एसडीएम ने जानकारी प्राप्त की. मौके पर बीएफटी विजय कुमार रान, वार्ड सदस्य कमाल आलम, गुलाब दास, सुरेश पासवान, सुरेंद्र मुखिया, गणेश मंडल, श्यामानंद झा, राधे रान, स्वच्छता कर्मी सरोजानंद मिश्र, अतावुल अंसारी, मनोज मंडल, अनिल साह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >