बारात से लौट रही स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन जख्मी

यह हादसा दुर्गा मंदिर से उत्तर एसएच 91 किनारे हुई

– दो रेफर छातापुर. मुख्यालय बाजार में शनिवार की अहले सुबह बारात से लौट रही स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह हादसा दुर्गा मंदिर से उत्तर एसएच 91 किनारे हुई. दुर्घटना में स्कॉर्पियो पर सवार आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सभी जख्मियों को उपचार के लिए सीएचसी छातापुर में भर्ती कराया गया. सीएचसी में उपचाररत जख्मियों में दो जख्मी श्यामदेव मंडल एवं उपेंद्र मंडल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं बिक्की कुमार, रामशरण चौधरी, संजय मंडल सहित अन्य को हल्की चोट लगी है. स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने बताया कि शुक्रवार को अररिया जिले के पिठौरा से बारात पूर्णिया जिले के डिबरा बिठेरी गई थी. शनिवार की अहले सुबह लौटने के क्रम में चालक को नींद की झपकी आने से स्कार्पियो असंतुलित होकर हाइवे किनारे एक घर के चहारदीवारी व विद्युत खंभे से टकरा गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतना तेज था कि शिव कुमार साह के चहारदीवारी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. लोगों ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ है, वहां हाइवे में तीखा मोड है. हाइवे अत्यधिक घुमाव दार रहने के कारण यहां अबतक छोटी बड़ी कई घटनाए हो चुकी है. लोगों ने जिला प्रशासन से उक्त स्थल पर हादसे को रोकने तथा जानमाल की सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक उपाय करने की मांग की है. इधर हादसे की सूचना के बाद छातापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >