विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को मिला प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में प्रशिक्षक ने विद्यालय को सुचारू रूप से चालने को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी.

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय झिल्लाडुमरी में सोमवार को विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक संजय कुमार पाठक, प्रशिक्षक संजीव कुमार और जय कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्रशिक्षण में वार्षिक कार्य योजना एवं बजट 2024-25 में लोक भागीदारी एवं मीडिया संभाग अंतर्गत विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य सचिव, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में प्रशिक्षक ने विद्यालय को सुचारू रूप से चालने को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई. प्रशिक्षण में नवीन कुमार, विनोद पासवान, ललिता कुमारी, अनीता देवी, फूल कुमारी देवी, सविता देवी, निर्मला देवी सहित अन्य शिक्षा समिति के सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >