स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहने की दी गयी सलाह, साइबर अपराध की दी गयी जानकारी

प्रश्न के सही जवाब देने वाले बच्चों को कॉपी देकर उनके द्वारा प्रोत्साहित किया गया

कुनौली. सीमा क्षेत्र कुनौली स्थित कन्या मध्य विद्यालय में मंगलवार को कुनौली थाना अध्यक्ष सत्यप्रकाश कुमार द्वारा बच्चों को साइबर क्राइम, साइबर फ्रॉड और नशा मुक्ति से बचाव के लिए विस्तृत जानकारी दिया. बताया कि नशा मुक्ति और साइबर अपराध के बीच एक गहरा और चिंताजनक संबंध है. नशे की लत अक्सर व्यक्तियों को पैसे की कमी के कारण अपराध की ओर धकेलती है. आजकल यह अपराध डिजिटल माध्यम (साइबर अपराध) के जरिये अधिक हो रहा है. नशे की लत को पूरा करने के लिए वे ऑन लाइन फ्रॉड (साइबर ठगी) का सहारा ले सकते हैं. धीरे -धीरे वे छोटे मोटे अपराध की दुनिया में प्रवेश करने लगते है. जो एक खतरनाक मार्ग है. बताया कि नशा केवल शारीरिक नहीं बल्कि डिजिटल भी हो सकता है. ऐसी लत के कारण व्यक्ति साइबर अपराधियों का आसानी से शिकार हो जाता है. इसलिए हमें इसके प्रति सतर्क ,जागरूक व सावधान रहना चाहिए. हमें इससे बचने की आवश्यकता है. हमें खुद जागरूक होकर दूसरों को भी इस बाबत जागरूक करना चाहिए. ताकि एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण हो सके. अगर इस बाबत किसी भी प्रकार की वारदात हो तो हमें तुरंत सूचित करें. थाना अध्यक्ष ने उपस्थित बच्चों से गणित व नशा से संबंधित कुछ प्रश्न किये. प्रश्न के सही जवाब देने वाले बच्चों को कॉपी देकर उनके द्वारा प्रोत्साहित किया गया. मौके पर थाना अध्यक्ष के अलावे विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य नौशाद अहमद, सहायक शिक्षक राजेश कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >