कोरियापट्टी पूरब पैक्स चुनाव में सर्वेश कुमार रहे विजयी

परिणाम घोषित होते ही स्वच्छता भवन के बाहर समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया

– 615 मतों के अंतर से किया जीत जदिया. कोरियापट्टी पूरब पंचायत के मध्य विद्यालय राजगांव में बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुए पैक्स चुनाव के बाद मतपेटियों को पुलिस अभिरक्षा में त्रिवेणीगंज ब्लॉक परिसर स्थित स्वच्छता भवन में लाया गया. जहां देर शाम तक चली मतगणना में जनादेश पूरी तरह साफ हो गया. मतगणना के शुरुआती रुझानों से ही निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सर्वेश कुमार बढ़त बनाते नजर आए. हर राउंड की गिनती के साथ उनकी बढ़त लगातार बढ़ती गई, जिससे मुकाबला पूरी तरह एकतरफा हो गया. अंतिम परिणाम में सर्वेश कुमार को कुल 917 मत प्राप्त हुए. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अशोक कुमार को 302 मत मिले. वहीं बिपिन कुमार यादव को 105 तथा शंभु कुमार यादव को मात्र 38 मतों से संतोष करना पड़ा. इस प्रकार सर्वेश कुमार ने 615 मतों के भारी अंतर से शानदार जीत दर्ज कर अपनी बादशाहत बरकरार रखी. परिणाम घोषित होते ही स्वच्छता भवन के बाहर समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया. समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और नारे लगाकर जीत का जश्न मनाया. पूरे चुनाव के दौरान प्रशासनिक मुस्तैदी साफ नजर आई. मतदान से लेकर मतगणना तक हर चरण में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिसके कारण पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी. यह जीत सर्वेश कुमार के प्रति मतदाताओं के भरोसे और उनके कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की स्वीकृति के रूप में देखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >