सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, कार्रवाई नहीं हुई तो फिर ठप होगा काम: नप अध्यक्ष

सदर थाना पुलिस पर बर्बरता और फर्जी केस का आरोप

– सदर थाना पुलिस पर बर्बरता और फर्जी केस का आरोप सुपौल. नगर परिषद अध्यक्ष कार्यालय वेश्म में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में नगर परिषद अध्यक्ष राघवेन्द्र झा ‘राघव’ ने सफाई कर्मियों की हड़ताल और उससे जुड़े घटनाक्रम पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 15 मार्च की रात सदर थाना पुलिस द्वारा नगर परिषद के सफाई कर्मियों के साथ कथित रूप से बर्बर व्यवहार किया गया था. इस घटना से आक्रोशित होकर सफाई कर्मियों ने पिछले चार दिनों से शहर में सफाई कार्य पूरी तरह बंद कर दिया था, जिससे नगर की व्यवस्था प्रभावित हो गई थी. कहा कि पुलिस ने न केवल सफाई कर्मियों की पिटाई की, बल्कि उन पर फर्जी मुकदमे भी दर्ज किए, जो अत्यंत निंदनीय है. उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन के समक्ष रखा गया. नगर परिषद प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर सदर थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर आपत्ति जताई. राघवेन्द्र झा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है. इसी आश्वासन के आधार पर नगर में पुनः सफाई कार्य शुरू कर दिया गया है. हालांकि उन्होंने स्पष्ट चेतावनी भी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर संबंधित पुलिस अधिकारियों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो नगर परिषद पुनः सभी कार्यों को पूर्ण रूप से ठप कर देगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >