सहरसा ने शंकरपुर को नौ विकेट से किया पराजित

मैच में एमपायर की भूमिका में मनोहर यादव, अमित रंजन रहे

वीरपुर. बसंतपुर प्रखंड के दिनबंधी पंचायत अंतर्गत सुल्तान चौक पर केपीएल सीजन टू का पहला मैच मंगलवार को सहरसा और शंकरपुर के बीच खेला गया. जहां सहरसा की टीम ने शंकरपुर की टीम को नौ विकेट के बड़े अंतर से हराया. टूर्नामेंट के पहले मैच का उद्घाटन क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य अर्चना मेहता ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ खेल मैदान पर फीता काटकर किया. 15 ओवर के खेल में टास जीतकर शंकरपुर की टीम में बल्लेबाजी करने का फैसला किया. छह विकेट खोकर 147 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहरसा आरसीसी की टीम ने एक विकेट खोकर मात्र 7.5 ओवर में 152 रन बनाया. सहरसा की टीम की ओर से तोफिज ने 26 गेंद खेलकर 85 रन की नाबाद पारी खेली और मैन ऑफ़ द मैच अपने नाम किया. मैच में एमपायर की भूमिका में मनोहर यादव, अमित रंजन रहे. जबकि पूरी खेल के आयोजक बालकृष्ण यादव और आफताब रहे. टूर्नामेंट के अध्यक्ष लाल मोहम्मद ने बताया कि पिछले साल भी इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था. जिसमें वर्तमान सचिव आफताब, जितेंद्र यादव, अकमल हुसैन, सुशील मेहता, पूर्व मुखिया रहमतुल्लाह, अब्दुल अंसारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >