नीलाम वाद की प्रगति को लेकर डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

उन्होंने कहा कि वादों की त्वरित निष्पादन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है

सुपौल. समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म में शुक्रवार को डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में नीलाम वादों की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक का उद्देश्य आगामी 19 अप्रैल 2025 को आयुक्त, कोशी प्रमंडल, सहरसा की अध्यक्षता में प्रस्तावित राजस्व वाद एवं नीलाम वाद समीक्षा बैठक की पूर्व तैयारी करना था. बैठक में डीएम ने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने-अपने संबंधित नीलाम वादों का प्रतिवेदन अद्यतन करते हुए तैयार रखें और आगामी प्रमंडलीय बैठक में समय से भाग लें. उन्होंने कहा कि वादों की त्वरित निष्पादन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस अवसर पर अपर समाहर्ता राशिद कलीम अंसारी सहित जिला स्तरीय सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे, जबकि अनुमंडल एवं अंचल स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े. बैठक के दौरान वादों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई और समयबद्ध निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. जिलाधिकारी ने अधिकारियों से समन्वय एवं उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >