राजस्व महाअभियान में प्राप्त आवेदन के निष्पादन को लेकर विशेष शिविर का आयोजन
राजस्व महाअभियान के दौरान प्राप्त करीब 25 हजार आवेदन निष्पादन के लिए लंबित था. जिसमें डिजिटल जमाबंदी में त्रुटि सुधार, छूटी हुई जमाबंदियों का ऑनलाइन करने, उत्तराधिकार नामांतरण एवं बंटवारा आधारित नामांतरण आदि के लिए आवेदन प्राप्त हुआ था.
राजस्व महाअभियान के तहत पूर्व में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन हेतु गुरुवार को विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित एलएन सभागार में सीओ राकेश कुमार एवं राजस्व अधिकारी मो अजमेरी अंसारी की मौजूदगी में शिविर में निष्पादन की प्रक्रिया शुरू की गई. राजस्व कर्मचारी, सर्वे अमीन सहित अन्य कर्मी लंबित आवेदनों की स्कैनिंग व पोर्टल पर अपलोडिंग का कार्य कर रहे थे.
प्रगति की दैनिक रूप से करेंगे समीक्षा
सीओ राकेश कुमार के अनुसार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर यह शिविर 11 से 17 जून तक चलेगा. पूर्व में आयोजित राजस्व महाअभियान के दौरान प्राप्त करीब 25 हजार आवेदन निष्पादन के लिए लंबित था. जिसमें डिजिटल जमाबंदी में त्रुटि सुधार, छूटी हुई जमाबंदियों का ऑनलाइन करने, उत्तराधिकार नामांतरण एवं बंटवारा आधारित नामांतरण आदि के लिए आवेदन प्राप्त हुआ था. सभी आवेदनों का स्कैनिंग एवं पोर्टल पर अपलोडिंग का कार्य किया जा रहा है. तत्पश्चात एक एक आवेदन के निष्पादन की प्रक्रिया सुनिश्चित की जायेगी. विशेष शिविर की सफलता के लिए सभी कर्मियों को प्रतिनियुक्त कर उसकी जिम्मेवारी तय की गई है. निष्पादन प्रक्रिया के प्रगति की दैनिक रूप से समीक्षा करेंगे. जिला प्रशासन के द्वारा भी विशेष शिविर के सफल संचालन के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. ऐसे में शिविर के उद्देश्य पूर्ति और भू-स्वामियों के समस्या का निदान को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.