स्थानांतरित बीपीआरओ को सम्मान पूर्वक दी गयी विदाई, कार्यकाल की प्रशंसा

समारोह की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की

प्रतापगंज. प्रखंड सभागार में शनिवार को प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शिल्पा कुमारी के स्थानांतरण के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की. जबकि मंच संचालन सुरजापुर पंचायत के मुखिया महानन्द पासवान ने किया. कार्यक्रम में बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा, अंचलाधिकारी आशु रंजन, राजस्व अधिकारी रिया राज, प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रियांशु राज, कनीय अभियंता सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. इस अवसर पर डाटा पोर्टर मीनू कुमारी ने बीपीआरओ को माल्यार्पण कर उपहार भेंट किया. समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ ने बीपीआरओ की कार्यशैली, समयबद्धता, कर्मठता एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि “अच्छे स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारियों का हर जगह सम्मान होता है. पूर्व प्रमुख रमेश प्रसाद यादव ने भी उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने एक अनुशासित एवं कर्मठ पदाधिकारी बताया. अंचलाधिकारी ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है. बीपीआरओ का कार्यकाल समयबद्ध कार्य निष्पादन के लिए सदैव याद किया जाएगा. विदाई समारोह में बीपीआरओ के पति अक्षयदीप सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >