SUPAUL : लंबे समय से अवर निबंधक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का लग रहा आरोप

आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को निबंधन कार्यालय से जुड़े अवर निबंधक अमरेंद्र कुमार के कई ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की छापेमारी से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया.

सुपौल से राजीव झा की रिपोर्ट :

आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को निबंधन कार्यालय से जुड़े अवर निबंधक अमरेंद्र कुमार के कई ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की छापेमारी से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. सूत्रों के अनुसार, अमरेंद्र कुमार पर लंबे समय से उनकी आय के मुकाबले कहीं अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लग रहे थे. प्राथमिक जांच के बाद EOU की टीम ने आज तड़के उनके आवास, कार्यालय और अन्य संभावित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी. छापेमारी के दौरान दस्तावेज, जमीन-जायदाद से जुड़े कागजात, बैंक खातों की जानकारी और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही संपत्ति के वास्तविक आंकड़ों का खुलासा किया जाएगा. स्थानीय लोगों के बीच इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं. बताया जा रहा है कि यह छापेमारी भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य स्तर पर चल रहे अभियान का हिस्सा है. EOU की टीम फिलहाल जांच में जुटी हुई है और आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >