पूर्णिया सांसद की गिरफ्तारी के विरोध में किया प्रदर्शन

पूर्णियां के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी से उनके समर्थकों में भारी आक्रोश है

छातापुर पूर्णियां के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी से उनके समर्थकों में भारी आक्रोश है. युवा समाजसेवी सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में पप्पू समर्थकों ने रविवार को मुख्यालय में आक्रोश मार्च किया. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई. वहीं पप्पू यादव को अविलंब रिहाई करवाने के लिए आवाज बुलंद कर रहे थे. नारेबाजी करते प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंचे समर्थकों ने सीएम एवं गृहमंत्री का पुतला दहन किया. मौके पर युवा समाजसेवी सुभाष ने कहा सांसद पप्पू यादव लगातार नीट छात्रा के साथ दुष्कर्म व मौत के मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने की आवाज़ उठा रहे थे. कानून व्यवस्था को लेकर सरकार और प्रशासन की विफलताओं को उजागर करने की वजह से उन्हें राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार बनाया गया है. मिन्नतुल्लाह खान ने कहा कि नीट छात्रा की मौत मामले में दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो तथा पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जाए. कृष्णा राज ने कहा कि नीट छात्रा का रेप व संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत मामले में पप्पू यादव लगातार सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष कर रहे थे. इससे बिहार पुलिस की नाकामी और सरकार की भारी किरकिरी हो रही थी. इसी के बाद उन्हें निशाना बनाकर पूराने मामले में गिरफ्तारी की गई. प्रो सच्चितानंद यादव ने कहा कि गिरफ्तारी के दौरान सांसद ने सार्वजनिक रूप से पुलिस से कहा था आप मुझे ले चलिए, इसके बावजूद बावजूद यह आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने पुलिस के काम में बाधा डाला है. मौके पर चंदन कुमार यादव, जयकृष्ण कुमार सिंह, कृष्णा राज, निजाम आलम, मो वकील, घनश्याम राम, अशोक यादव, अरविंद सरदार, विमलेश यादव, मो महबूब शेख, मो सदरे आलम, मो रहमूल, कुमोद पासवान, रघुनन्दन यादव, संजय यादव, संजय मेहता, रामचंद्र यादव, चंदन कुमार, राजेश मेहता, सुशील कुमार, प्रिंस यादव, शंकर कुमार, लालू प्रसाद, श्रवण कुमार, सागर कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >