नप की बजट बैठक में 94.71 करोड़ का प्रस्ताव पारित

बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप तय समय सीमा के भीतर योजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है

– क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए नप प्रतिबद्ध : मुख्य पार्षद त्रिवेणीगंज. नगर परिषद के सभा भवन में शुक्रवार को मुख्य पार्षद संगीता कुमारी यादव की अध्यक्षता में बोर्ड की बजट बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी पार्षदों की मौजूदगी में नगर परिषद क्षेत्र के विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई. वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया. बैठक में प्रस्तुत बजट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रारंभिक शेष राशि 18 करोड़ 46 लाख 57 हजार 447 रुपये आंकी गई है. वहीं आंतरिक राजस्व,केंद्र एवं राज्य सरकार से प्राप्त अनुदानों को मिलाकर कुल प्राप्ति 92 करोड़ 22 लाख 69 हजार रुपये का अनुमान है. इस प्रकार कुल उपलब्ध राशि 110 करोड़ 69 लाख 26 हजार 447 रुपये निर्धारित की गई है. नगर परिषद द्वारा कुल 94 करोड़ 71 लाख 4 हजार रुपये व्यय का प्रावधान किया गया है. इसमें स्थापना एवं अन्य राजस्व मदों में लगभग 48 करोड़ 49 लाख 4 हजार रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है. जबकि आधारभूत संरचना एवं अन्य विकास कार्यों के लिए पूंजीगत व्यय के रूप में करीब 46 करोड़ 22 लाख रुपये निर्धारित किए गए है. बजट के अनुसार, वित्तीय वर्ष के अंत में लगभग 15 करोड़ 98 लाख 22 हजार 447 रुपये शेष रहने का अनुमान है. नगर परिषद के ईओ राज साहिल ने बताया कि बजट में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है. इसमें केंद्र, राज्य तथा नगर परिषद के आंतरिक संसाधनों से प्राप्त राशि शामिल है. मुख्य पार्षद संगीता कुमारी यादव ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए परिषद प्रतिबद्ध है. बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप तय समय सीमा के भीतर योजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. बैठक में उप मुख्य पार्षद गीता देवी, पार्षद किरण प्रकाश, सज्जन कुमार संत, महेश कुमार, शिवशंकर साह, विवेक राज चौधरी, अखिलेश कुमार सहित अन्य पार्षद उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >