छातापुर. मुख्यालय स्थित मवेशी हाट के समीप स्थित माही बर्तन फर्नीचर स्टोर में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. दुकान के चदरे की छत से होकर अंदर घुसे चोर नगदी सहित करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. व्यवसायी वीरेंद्र साह मंगलवार की सुबह दुकान पहुंचे और घटना की जानकारी थाना को दी गई. सूचना के घंटो बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची और चोरी के संदर्भ में व्यवसायी से आवश्यक जानकारी ली गई. पीड़ित के द्वारा थाना को आवेदन देकर घटना का उद्भेदन व चोरी गये संपत्ति कि बरामदगी की मांग की गई है. दुकानदार ने बताया कि पड़ोस की एक महिला द्वारा अहले सुबह घटना की जानकारी दी गई. दुकान पहुंचे तो मेन गेट अंदर से बंद था. देखा कि दुकान के छत का चदरा हटाकर चोर अंदर घुसा और छत से ही वह बाहर निकला. काफी मशक्कत के बाद मेन दरवाजे को खोलकर अंदर गये. दुकान में रखे फूल के सभी महंगे बर्तन, कुकर आदि गायब था. चोरों ने काउंटर में लगे दराज तोड़कर नगदी सहित करीब 50 हजार की संपत्ति चोरी कर ली. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी द्वारा घटना की जांच की गई है. आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
फर्नीचर स्टोर से 50 हजार की संपत्ति की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी द्वारा घटना की जांच की गई है. आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी
