रामनवमी शोभा यात्रा की तैयारी जोरों पर, पूजा समिति ने की समीक्षा बैठक

ठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने की

सुपौल. श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी पूजन एवं भव्य श्रीराम शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर शनिवार को बाबा रामदास ठाकुरबाड़ी अखाड़ा सह शनिदेव मंदिर प्रांगण में रामनवमी पूजा समिति की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने की. बैठक में समिति के सचिव मणिकांत कामत ने जानकारी दी कि पूजा समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता श्रद्धालुओं के साथ मिलकर दिन-रात आयोजन की तैयारी में जुटे हुए हैं. बताया कि प्रातः 8 बजे बजरंगबली की नव निर्मित प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूजन, दोपहर 01 बजे महाप्रसाद वितरण, दोपहर 02 बजे श्रीराम शोभा यात्रा का शुभारंभ किया जायेगा. शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है. यात्रा में दो भव्य बैंड पार्टियां, ध्वनि विस्तारक यंत्र, दर्जनों घोड़े, आदिवासी समाज के पारंपरिक वाद्ययंत्र एवं अस्त्र-शस्त्र से सुसज्जित झांकियां, रथ पर विराजित श्रीराम दरबार और बजरंगबली की प्रतिमा सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी. बैठक में कुंदन कामत, संजीव कुमार झा, रामकुमार चौधरी, हीरालाल कामत, संजीव कुमार सिंह बबलू, नलिन जायसवाल, अशोक शर्मा, देवेंद्र झा, रामधीन ठाकुर, शिवनंदन कामत, रंजन विश्वास, कृत्यानंद कामत, शंभू चौधरी, रंजीत कुमार सिंह, प्रकाश कुमार, गोलू कुमार, विकास कुमार, प्रिंस कुमार, शिपू कुमार, जितेंद्र कुमार एवं बादल कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >