चैती दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्रि की तैयारी शुरू

मंदिर परिसर में भव्य पंडाल निर्माण और आकर्षक सजावट का काम तेजी से किया जा रहा है

निर्मली. चैती दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्रि को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है. मंदिर परिसर में भव्य पंडाल निर्माण और आकर्षक सजावट का काम तेजी से किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान बेहतर व्यवस्था मिल सके. पूजा कमेटी के सदस्य अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष चैत्र नवरात्रि को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है. मंदिर परिसर को भव्य रूप देने के लिए पंडाल, लाइटिंग और सजावट पर खास ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 19 मार्च को कलश स्थापना के साथ नवरात्र पूजा की विधिवत शुरुआत होगी. पूजा समिति के सभी सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं. वहीं स्थानीय श्रद्धालुओं में भी नवरात्र को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. मंदिर में नौ दिनों तक मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >