एक दिवसीय भव्य शिव गुरु महोत्सव की जोर शोर से चल रही है तैयारियां

प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज स्थित हरावत राज उच्च विद्यालय के मैदान में आगामी 22 फरवरी को एक दिवसीय भव्य शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया जाएगा

– हरावत राज उच्च विद्यालय मैदान में 22 को होगा महोत्सव राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज स्थित हरावत राज उच्च विद्यालय के मैदान में आगामी 22 फरवरी को एक दिवसीय भव्य शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिव शिष्या दीदी बरखा आनंद व शिव शिष्य अर्चित आनंद (अन्नू बाबू) का आगमन होगा. आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. तैयारियां अंतिम चरण में है. उक्त कार्यक्रम को लेकर शनिवार को शिव शिष्य अर्चित आनंद स्वयं गणपतगंज पहुंचे. आयोजन स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था, सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण, पार्किंग, शौचालय, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं और समिति के सदस्यों से मुलाकात कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. मीडिया से बातचीत में शिव शिष्य अर्चित आनंद ने कहा कि 22 फरवरी को शिव गुरु महोत्सव का आयोजन होना है. उन्होंने कहा कि यह आयोजन महादेव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है. कोसी क्षेत्र की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपरा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह इलाका पूर्व से ही महादेव के गुरु स्वरूप से परिचित रहा है. साहब हरिद्रानंद जी द्वारा कोसी क्षेत्र से शुरू की गई यह परंपरा आज भी लोगों के बीच जीवंत है. उन्होंने बताया कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य नए लोगों को शिव गुरु से जोड़ना और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करना है. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस भव्य आयोजन में करीब दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. कार्यक्रम के आयोजन में महेश्वर यादव, मुन्ना मंडल, गोपाल पौद्दार, अरविंद पांडेय, सुमन कुमार, रामपुकार मंडल, देवेंद्र लाल दास, रामशंकर सहित कई कार्यकर्ता और सामाजिक लोग सक्रिय रूप से लगे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >