महा शिवरात्रि को लेकर शिवालयों में जोर-शोर से चली रही तैयारी

मुख्यालय बाजार सहित प्रखंड क्षेत्र स्थित विभिन्न शिवालयों में महा शिवरात्रि की तैयारी जोर-शोर से चल रही है

छातापुर मुख्यालय बाजार सहित प्रखंड क्षेत्र स्थित विभिन्न शिवालयों में महा शिवरात्रि की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. शिवालयों का रंग-रोगन कर आकर्षक ढंग से सजावट की गई है. जहां रविवार की रात शिव पार्वती के शुभ विवाह संपन्न कराये जायेंगे. इस अवसर पर बाजार स्थित छत्रपुरेश्वर नाथ शिवालय सह महावीर मंदिर से रात्रिकाल गतवर्ष की भांति भव्य रूप से शिव बारात निकलेगी. आयोजन कमेटी के सदस्य गुंजन भगत के अनुसार रविवार रात्रिकाल आठ बजे झांकी व गाजे बाजे के साथ बारात निकलेगी. बारात में शामिल लोग मुख्य सड़क से होकर हाइस्कूल चौक स्थित बाबा सर्वेश्वरनाथ शिवालय पहुंचेंगे. जहां विधि विधान से मांगलिक कार्य कराने के उपरांत बारात पुनः बाजार स्थित बाबा छत्रपुरेश्वर नाथ शिवालय सह महावीर मंदिर लौट जायेगी. जहां रात्रिकाल पुजारी राजकिशोर गोस्वामी शिव पार्वती विवाह संपन्न कराया जायेगा. बारात में शामिल होने के लिए शिव भक्तों में उमंग और आस्था का माहौल बना हुआ है. कमेटी के अध्यक्ष उपेंद्र भगत, सचिव सूरज चंद्र प्रकाश सहित बाजारवासी सभी तैयारी में जुटे हुए हैं. इधर सोहटा स्थित बाबा कौशिकीनाथ शिवालय, मुख्यालय स्थित बाबा तपेश्वर नाथ, बाबा गर्भेश्वरनाथ एवं थाना परिसर के अलावे कई इलाके स्थित शिवालयों में महाशिवरात्रि को लेकर पूरी तैयारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >