बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर हुई बैठक

बैठक का उद्देश्य बाढ़ की संभावित स्थिति में प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना

रतनपुर कोसी तटबंध के पूर्वी भाग में बाढ़ पूर्व तैयारियों के मद्देनजर सोमवार को पूर्वी तटबंध के रतनपुरा थाना क्षेत्र के 15.45 स्पर्श पर एक समन्वय बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बसंतपुर के बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा ने किया. इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के एसडीओ मो सनाउल्लाह,जेई को कासिम, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, सातनपट्टी पंचायत के मुखिया सुरेंद्र पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे. बैठक का उद्देश्य बाढ़ की संभावित स्थिति में प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और आवश्यक सतर्कता बरतने के लिए लोगों को जागरूक करना था. अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि बाढ़ अवधि के दौरान यदि कोई भी संवेदनशील जानकारी या आपात स्थिति उत्पन्न हो, तो तत्काल संबंधित विभाग को सूचित करें ताकि समय रहते उचित कदम उठाया जा सके. जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को बाढ़ से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बाढ़ की स्थिति में किस प्रकार की सावधानियां अपनानी चाहिए और किन आपात सेवाओं से संपर्क करना चाहिए। इस दौरान दर्जनों ग्रामीणों ने भाग लेकर जानकारी प्राप्त की और अपनी शंकाओं का समाधान भी कराया.अधिकारियों ने बताया कि तटबंध की निगरानी लगातार की जा रही है और सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य कर रहे हैं ताकि किसी भी आपदा की स्थिति से कुशलतापूर्वक निपटा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >