हिंदू नव वर्ष पर्व निकाली गई प्रभातफेरी

पौराणिक, ऐतिहासिक व वैज्ञानिक दृष्टिकोण से हिन्दू नव वर्ष का है बड़ा महत्व : बुद्धेश्वर

– पौराणिक, ऐतिहासिक व वैज्ञानिक दृष्टिकोण से हिन्दू नव वर्ष का है बड़ा महत्व : बुद्धेश्वर वीरपुर. हिंदू नव वर्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के अवसर पर नगर पंचायत में प्रभात फेरी निकाली गई. कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वीरपुर के तत्वावधान में आयोजित की गई, जहां बड़ी संख्या में भगवा पताका युक्त साइकिल और बाइक सवार स्वयंसेवकों ने भाग लिया. कार्यकर्ताओं ने हिन्दू नववर्ष मंगलमय हो, भारतमाता की जय, वन्दे मातरम आदि के उद्घोष भी लगाए. प्रभात फेरी नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 06 स्थित मां काली मंदिर, बसमतिया रोड से आरम्भ होकर नगर के विभिन्न मुख्य मार्गोो से गुजरते हुए कोसी क्लब मैदान तक गई जहां कार्यक्रम का समापन किया गया. इस अवसर पर कोसी विभाग संघचालक बद्धेश्वर शर्मा ने कहा कि हिन्दू काल गणना विश्व का प्राचीनतम काल गणना है. जिसके अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिप्रदा को नव वर्ष का आरंभ होता है. पौराणिक, ऐतिहासिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से हिन्दू नववर्ष का बड़ा महत्व है. यह पूरे श्रृष्टि का आरंभ दिवस है. चैती नवहान का आरंभ दिवस है. कहा कि संत भूलेलाल, गुरु अंबाददेव और संघ संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म दिन है. इस मौके पर सुशील कुमार, विजय गुप्ता, श्रवण पौद्दार, नितेश जसवाल, अजय सिंह, गुड्डू सिंह, विजय सिंह, कमल सिंह, अभय सिंह, पशुपति गुप्ता, संजीत सिंह आदि सनातनी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >