नवनिर्मित पिपरा रेलवे स्टेशन का बदलेगा नाम, रेल विभाग को भेजा गया प्रस्ताव

स्टेशन सुपौल जिले के पिपरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अमहा पंचायत में स्थित है.

– स्वीकृति मिलने के बाद ””अमहा पिपरा”” होगा स्टेशन का नाम सुपौल अररिया-सुपौल नई ब्रॉडगेज रेल लाइन पर स्थित नवनिर्मित पिपरा रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है. यह स्टेशन जिले के पिपरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अमहा पंचायत में स्थित है और अब इसे अमहा पिपरा नाम दिए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है. इस संबंध में जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा पूर्व मध्य रेलवे के उपमुख्य अभियंता (निर्माण) थ्री, समस्तीपुर को एक प्रस्ताव भेजा गया है. प्रस्ताव में उल्लेख किया गया है कि यह अनुशंसा सुपौल लोकसभा क्षेत्र के सांसद दिलेश्वर कामैत एवं पिपरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामविलास कामत की संस्तुति के आलोक में की गई है. जिलाधिकारी कार्यालय से ज्ञापांक 838-2/गो, दिनांक 18 अप्रैल को प्रस्ताव तैयार कर रेलवे को भेजा गया है. गौरतलब है कि यह स्टेशन सुपौल जिले के पिपरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अमहा पंचायत में स्थित है. जिस कारण से स्थानीयता और भौगोलिक सटीकता बनाए रखने के उद्देश्य से स्टेशन का नाम अमहा पिपरा किए जाने की मांग की जा रही थी. इस प्रस्ताव को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों में संतोष की भावना देखी जा रही है. अब यह देखना होगा कि रेलवे मंत्रालय इस प्रस्ताव पर कितनी शीघ्रता से कार्रवाई करता है. सांसद दिलेश्वर कामैत ने की ‘अमहा पिपरा’ नामकरण की सिफारिश सुपौल जिले के पिपरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अमहा पंचायत में स्थित इस स्टेशन का नाम अमहा पिपरा रखने की सिफारिस सांसद दिलेश्वर कामैत ने की है. सांसद श्री कामैत ने जिलाधिकारी को दिये गये पत्र के माध्यम से आग्रह किया है कि चूंकि यह स्टेशन अमहा पंचायत के क्षेत्र में आता है, अतः स्थानीय पहचान और भौगोलिक सटीकता बनाए रखने के लिए स्टेशन का नाम अमहा पिपरा किया जाना चाहिए. विधायक ने भेजा प्रस्ताव अररिया-सुपौल नई ब्रॉडगेज रेल लाइन पर स्थित नवनिर्मित पिपरा स्टेशन के नाम में बदलाव की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है. पिपरा विधायक राम विलास कामत ने स्टेशन का नाम “पिपरा ” से बदलकर “अमहा पिपरा ” रखने का औपचारिक प्रस्ताव दिया है. विधायक श्री कामत ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्र में उल्लेख किया है कि यह स्टेशन अमहा मौजा के अंतर्गत आता है. इसलिए नाम भी उसी के अनुरूप होना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >