4590 बोतल नेपाली शराब के साथ पिकअप जब्त, तस्कर गिरफ्तार

4590 बोतल नेपाली शराब के साथ पिकअप जब्त

बलुआ बाजार भीमपुर पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के ठुट्ठी स्थित मेनकनाल 76 आरडी के पास से एक पिकअप से भारी मात्रा में नेपाली शराब को बरामद किया है. मौके से पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं शराब में प्रयुक्त होने वाली पिकअप को भी जब्त किया गया. गिरफ्तार उक्त तस्कर फुलकाहा थाना क्षेत्र के तोपनवाबगंज वार्ड नंबर 12 निवासी कृष्ण यादव के पुत्र मनीष कुमार के रूप में पहचान हुई है. जानकारी के अनुसार भीमपुर पुलिस मंगलवार को सुबह गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के बड़ी नहर के रास्ते एक उजला पिकअप में भारी मात्रा में शराब की खेप जा रही है. सूचना के सत्यापन हेतु भीमपुर पुलिस नहर को नाकाबंदी कर ठुठ्ठी 76 आरडी के पास पहुंची. जहां पूरब की ओर से आ रही संदिग्ध उजला रंग की पिकअप बीआर 11 जीई 8042 को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस को देख तस्कर अपनी पिकअप को तेज रफ्तार में पश्चिम के ओर गाड़ी को भगाने लगा. जहां पुलिस ने उक्त गाड़ी को पीछा कर ठूठी नहर के 76 आरडी के समीप पिकअप को पकड़ लिया. जिसके बाद उक्त पिकअप के तलाशी के क्रम में 153 कार्टून में कुल 4590 बोतल के कुल 1377 लीटर शराब बरामद किया गया. इस बाबत भीमपुर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार पांडेय ने बताया कि भीमपुर थाना कांड संख्या 79/2024 दर्ज कर तस्कर को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >