सुपौल. जिला मुख्यालय के चकला निर्मली में परशुराम जयंती धूमधाम से मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष राघवेंद्र झा राघव ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया. इस मौके पर मुख्य पार्षद ने कहा कि भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए. कहा कि उनके त्याग और तपस्या से ही हमारा देश आज समृद्ध बना हुआ है. कहा कि हमें अपने आदर्शों को नहीं खोना चाहिए. उनसे प्रेरित होकर सार्वजनिक समाज के लिए काम करना चाहिए. इस मौके पर मनोज कुमार पाठक, मदनेश्वर झा, अभिनंदन पांडेय, परशुराम झा ,सूर्यप्रकाश मिश्र, अमोद झा, आलोक झा, शैलेंद्र झा, विशाल झा, रंजीत झा, अविनाश झा, सौरभ कुमार, सुजीत पाठक, डॉ पप्पू मिश्र, सुमित पाठक, पंकज कुमार झा, आदर्श झा आदि मौजूद थे.
धूमधाम से मनायी गयी परशुराम जयंती

धूमधाम से मनायी गयी परशुराम जयंती
Copied link
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष राघवेंद्र झा राघव ने किया