सुशासन और पारदर्शिता को मजबूती प्रदान करेगा पंचायत सरकार भवन : मुखिया

ग्रामीणों में इस भवन को लेकर खासा उत्साह देखा गया

जदिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना से वर्चुअल माध्यम से कोरियापट्टी पूरब पंचायत अन्तर्गत नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया. यह भवन उनके ही महत्वाकांक्षी योजना के तहत महज छह माह में तैयार किया गया है. जिसकी लागत लगभग ढाई करोड़ रुपये बताई गई है. स्थानीय मुखिया राजेश कुमार ने बताया कि इस भवन के निर्माण से पंचायत के सभी कार्य एक ही छत के नीचे संचालित किए जाएंगे. जिससे ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी. उन्होंने कहा कि यह भवन पंचायत स्तर पर सुशासन और पारदर्शिता को मजबूती प्रदान करेगा. उद्घाटन समारोह के दौरान पंचायत के सरपंच संतोष कुमार, उप मुखिया, उपसरपंच, वार्ड सदस्य, जीविका दीदी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. सभी ने इस नई पहल को पंचायत के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. ग्रामीणों में इस भवन को लेकर खासा उत्साह देखा गया. लोगों ने उम्मीद जताई कि अब उन्हें छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >